फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता की डांट से नाराज आठवीं की छात्रा ने दुपट्टे से लटककर दी जान

Sat, 31 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के देवरा गांव में शुक्रवार शाम पिता की डांट से नाराज आठवीं की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरा गांव निवासी हसनैन मजदूरी कर गुजारा करते है। उनकी बेटी सानिया (16) कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद घरेलू काम काज को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था।
इससे वह नाराज होकर कमरे के भीतर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने उसे आवाज दिया। लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। कमरे में जाकर देखा तो उसका शव बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी भी जुट गए। सूचना पर आई हर्रायपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें