अलीपुर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार देते आयोजक
- फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
अलीपुर जीता के स्थानीय मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सयारा की टीम ने परास को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में परास ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
निर्धारित ओवरों में परास की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और सयारा को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सयारा की टीम ने महज 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 160 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सयारा की ओर से फैज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। और मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी रामू सिंह और अयूब खान ने निभाई, जबकि स्कोरिंग तौसीफ ने की। मैच की कमेंट्री गुड्डू ने की।
मुकाबले के दौरान पुष्कर तिवारी, साहब खान, इसरार, फिरोज, पप्पू आदि रहे।