फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के खिलाफ आंदोलन करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
Anganwadi workers will agitate against principal secretary - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
प्रमुख सचिव के खिलाफ आंदोलन करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

मंझनपुर। दोआबा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख सचिव के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में हैं। बढ़ाए गए मानदेय को प्रोत्साहन राशि का नाम दिए जाने से वह खफा हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित डायट मैदान में बैठक करके आंदोलन रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित डायट मैदान में बैठक को संबोधित करते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकारी जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहाकि मुख्यमंत्री ने एक जनवरी को मानदेय में डेढ़ हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। प्रमुख सचिव ने मानदेय के बजाए इसे प्रोत्साहन राशि का नाम दे दिया। बढ़ी हुई यह राशि भी किसी को अभी तक दी नहीं गई। दो महीने से मूल मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। इससे आंगनबाड़ियों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने बताया कि मानदेय का नाम प्रोत्साहन राशि करने और दो महीने का मानदेय नहीं दिए जाने के विरोध में प्रमुख सचिव के खिलाफ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस मौके पर सुषमा देवी, संजना दीक्षित, रेनू, प्रेमा, पुष्पा, राजबेटी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें