फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

मितवापुर गांव के समीप बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को कुचला
कमासिन गांव के समीप हाईवे पर बेकाबू वाहन ने मोपेड में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी/सिराथू। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मितवापुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह मिट्टी लदे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सैनी क्षेत्र के कमासिन हाईवे पर हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई।
मितवापुर गांव की बेलपति देवी (65) पत्नी वासुदेव गृहणी थी। शुक्रवार सुबह वह खेतों की ओर जा रही थी। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बेलपति गिर पड़ीं। इस दौरान पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इससे मौके पर ही बेलपति की सांसें थम गईं। दुर्घटना देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक इलाके के ही सरवाकाजी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे वाहन समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के टिकरिया निवासी निर्भय चंद्र (50) पुत्र प्रभु दयाल शुक्रवार को किसी काम से कौशाम्बी आया था। तकरीबन तीन बजे जैसे ही वह सैनी कोतवाली के कमासिन गांव के समीप पहुंचे। हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी बेकाबू वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निर्भय मोपेड समेत हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाया और सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस जब तक मौके पर पहुंचती इससे पहले निर्भय की सांसे थम गईं। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर जानकारी घरवालों को दी। घर के मुखिया के मौत की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते बदहवाश हालत में कौशाम्बी आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें