फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, केस दर्ज
विज्ञापन

- सरायअकिल कोतवाली के हर्रायपुर गांव में रविवार रात हुई घटना
फोटो-05
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। हर्रायपुर गांव में रविवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह टूटी प्रतिमा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के साथ ही मूर्तिकार को बुलाकर चार घंटे में ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया। मामले में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

हर्रायपुर गांव में ग्राम प्रधान रामप्रकाश के घर के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। संविधान दिवस से ठीक पहले शनिवार की आधी रात बाइक से आए दो युवकों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना प्रधान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार सुबह बाबा साहब की टूटी प्रतिमा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। गांव के निरंजन प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक सवार अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें