फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात के 11 नियम हमेशा रखें याद

Tue, 02 Dec 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के 11 नियमों का पालन करने से लोग हादसे से खुद को बचा सकते हैं। यातायात जागरूकता माह के समापन मौके पर मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह सीख पुलिस अधीक्षक ने दी । उन्होंने कहाकि सफर के दौरान बरती गई थोड़ी सी लापरवाही जिंदगीभर का दर्द दे सकती है। इस दौरान जहां उन्होंने जागरूकता की यह पहल 12 महीने होती रहने की बात कही। वहीं जागरूकता अभियान के दौरान स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन



सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस महकमे ने नवंबर महीने में पूरे 30 दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए थे। सोमवार को मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन करके इसका समापन कर दिया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने लोगों  को यातायात के प्रमुख 11 नियमों की जानकारी दी। आह्वान किया कि सड़क पर चलते समय इन नियमों को अमल में लाना जरूरी है। कहाकि ऐसा करने से सुगम और सुरक्षित यात्रा पक्की है। एसपी ने बताया कि यातायात माह नवंबर में पुलिस ने महीनेभर तक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की गई, ताकि लोग दुबारा ऐसी गलती न करें। एसपी ने बताया कि महीनेभर तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 3257 वाहनों का चालान और 40 वाहनों को सीज किया। साथ ही इस दौरान 7 लाख  3 हजार 750 रूपये जुर्माना भी वसूल किया गया है।

वहीं जिले के 150 स्कूलों में कैंप लगाकर करीब 12 हजार बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही 500 वाहन चालको को ग्रीनकार्ड वितरित किया। इसके अलावा स्कूलों में जागरूकता अभियान के दौरान आयोजित की गई निबंध, पेंटिंग, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरएन चौधरी, एसडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यातायात के ये हैं 11 नियम
1- बच्चों को सड़क पर न खेलने दें।
2- हमेशा जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करें।
3- सड़क पार करते समय दाएं-बाएं अवश्य देखें।
4- सब-वे और ओवर ब्रिज का इस्तेमाल अवश्य करें।
5- चलते वाहन पर कदापि न चढ़े।
6- दौड़ते हुए सड़क  पार न करें।
7- वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
8- वाहन चलाते समय अभिलेख दुरुस्त रखें।
9- चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।
10- कोहरे में फाग लाइट का प्रयोग अवश्य करें।
11- वाहन चलाते समय मोबाइल पर कदापि बात न करें। किसी भी दुर्घटना की सूचना टोलफ्री 100 नंबर पर अवश्य दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें