फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दशहरा मेले में युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
मनौरी दशहरा मेले में मारपीट का वायरल वीडियो। स्रोत सोशल मिडिया
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के महमूदपुर मनौरी बाजार में आयोजित दो दिवसीय दशहरा मेले के पहले दिन मंगलवार रात युवकों के बीच मारपीट हो गई। रेलवे ओवरब्रिज पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने गया। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

महमूदपुर मनौरी बाजार में मंगलवार को दशहरा मेले का शुभारंभ हुआ था। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान रात में रेलवे ओवरब्रिज पर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट में बदल गया।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, मारपीट की वजह और इसमें शामिल युवकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें