फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस ने दो दिनों में अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी, नाबालिग को बहलाकर ले जाने का आरोपी और तीन वारंटी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर को पश्चिम शरीरा पुलिस ने नाबालिग को बहलाकर ले जाने के आरोप में उमेश कुमार उर्फ उमर निवासी डेढ़ावल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, पिपरी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित वारंटी लल्लन उर्फ सकील निवासी प्रयागराज और कड़ाधाम पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी रिजवान निवासी कड़ा को गिरफ्तार किया।

21 अक्तूबर को मंझनपुर पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राममनी निवासी गौसपुर टिकरी को धाता मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। विवाहिता ने 18 अक्तूबर को फंदे से लटककर जान दे दी थी। कौशाम्बी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी बुधई निवासी कोसम इनाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें