फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचा इलाहाबाद

Fri, 20 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। रिजवी कालेज करारी के मैदान में खेली जा रही स्व. साकिब रिजवी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हैंग आउट क्लब इलाहाबाद ने प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल के विवादित मैच में हैंग आउट क्लब को अंपायरों ने विजेता घोषित किया। दूसरी पारी के दौरान अंपायरों के एक निर्णय पर एतराज जताते हुए परास की टीम ने खेलने से इंकार कर दिया था। शनिवार को सेमीफाइनल में हैंग आउट क्लब की भिड़ंत इलाहाबाद एकेडमी टीम से होगी।
विज्ञापन


डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज करारी के मैदान में 16 से 22 फरवरी तक स्व. साकिब रिजवी क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को हैंग आउट क्लब इलाहाबाद और गोल्डस्टार क्लब परास (कौशाम्बी) के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। टास जीतकर हैंगआउट में पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवर के इस मैच में हैंगआउट क्लब आखिरी गेंद में 194 रनों पर आल आउट हो गई। इसमें अमर काला ने 37, हुसैन रिजवी ने 26 और इमरान अली ने 25 रन बनाए।

परास की ओर से सुशील ने 30 रन देकर 4 और आलोक ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जीत के लिए 180 गेंदों में 195 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी परास की टीम ने 15 वें ओवर में 83 रन पर जब अपना छठां विकेट गंवाया, तो अंपायर के निर्णय को लेकर उसके बल्लेबाज बहस करने लगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अंपायर के फैसले को गलत ठहराते हुए टीम ने खेलने से ही मना कर दिया। इस पर अंपायरों ने हैंगआउट क्लब इलाहाबाद को मैच को विजेता घोषित कर दिया। अब हैंग आउट क्लब का सेमीफाइनल में शनिवार को इलाहाबाद एकेडमी टीम से मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में झांसी टीम से भिड़ेगी। जो पहले सेमीफाइनल में वर्मा एकेडमी क्लब इलाहाबाद को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें