फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं की सभी सीटों पर ताकत दिखाएगा अद

Mon, 11 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कौशाम्बी की सभी जिला पंचायत सीटों पर अपना दल दमखम दिखाएगा। रविवार को मंझनपुर में हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश सचिव ने इसका ऐलान किया। बैठक में फ्रंटल संगठनों के जिला उपाध्यक्षों की घोषणा भी की गई। साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई रविवार को अपना दल की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे अद के प्रदेश सचिव वासुदेव पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आमजन की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इससे जनता आजिज आ चुकी है। दावा किया आमजन के जज्बातों से खिलवाड़ करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई। प्रदेश सचिव ने कहाकि अपना दल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया।

कहाकि कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव भ्रमण करें। जनता की समस्याओं को सुनें-देखे। उनके निस्तारण का हरसंभव प्रयास करें। बैठक के दौरान प्रदेश सचिव ने अपना दल के फ्रंटल संगठन के जिला उपाध्यक्षों का मनोनयन भी किया। इसमें मोईन अहमद को बौद्धिक मंच, जुबैर अहमद को किसान मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेश चंद्र को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया।  सियाराम पटेल को सिराथू और राधेश्याम सिंह को किसान मंच का मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा, मनोज विश्वकर्मा, छेदीलाल पटेल, श्रीचंद्र, सुरेश पटेल, अरविंद पटेल, लल्लू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें