फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शुरू हुई लामबंदी

Mon, 25 Dec 2017 09:04 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल व सिराथू के बाद अब कड़ा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सदस्यों ने लामबंदी शुरू कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख बनाने में इलाके के जिन लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी वह भी विरोध में खड़े नजर आने लगे हैं। सत्ता पक्ष के इशारे पर बीडीसी सदस्य कभी भी अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। शनिवार को ब्लॉक कक्ष में हुई बीडीसी की बैठक में गूंजे विरोध के स्वर इस ओर साफ इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कड़ा ब्लॉक परिसर में शनिवार को प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कार्य न कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख बीडीसी सदस्यों को इस मुद्दे पर संतुष्ट नहीं कर सके। इसे लेकर 86 में से लगभग 50 बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख के विरोध में खड़े नजर आए।

बैठक में गूंजे विरोध के स्वर ब्लॉक परिसर से बाहर पहुंचे तो सत्ता पक्ष के लोगों ने इसे भुनाने की कवायद शुरू कर दिया। सूत्रों की माने तो सत्तापक्ष के लोग बीडीसी सदस्यों के पास संपर्क साधने लगे हैं। खास बात तो यह है कि अविश्वास की कवायद में वह चेहरे भी नजर आ रहे हैं जिन्होंने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी जिताने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। बहरहाल अब तक की कवायद से साफ है कि आने वाले दिनों में ब्लॉक प्रमुख कड़ा के खिलाफ सदस्यों द्वारा अविश्वास की पहल करना तय है। इसे लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें