फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Sun, 28 Sep 2025 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव में शनिवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी पाकर पत्नी रोती बिलखती घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पीपलगांव निवासी गोलू (30) पुत्र निरंजन मजदूरी करता था। बहन उमा और भाई मखंचू ने बताया कि गोलू कि शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदर गांव की ननकी देवी के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर भाई और भाभी के बीच घरेलू कामकाज को लेकर कहासुनी हुई थी।
इसी बात से नाराज होकर गोलू घर से निकल गया और करीब दो बजे दोपहर गौसपुर कटहुला गांव के समीप रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेज घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें