फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

Sun, 28 Sep 2025 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रंजीत की मौत के बाद घर पर मौजूद परिवार व गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टेंवा विद्युत सब स्टेशन के निकट छत से गिरे रंजीत कुमार (27) की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

30 अगस्त की रात भैया लाल राजपूत का इकलौता पुत्र रंजीत छत पर सो रहा था। बाथरूम जाने के लिए उठा तो नींद में वह छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज फिर निजी अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रंजीत की शादी बीते पांच मई को रेवडरिया गांव की सुषमा देवी से हुई थी। मृतक की पत्नी भी संविदा पर टेवां स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में खाना बनाने का काम करती है। रंजीत भी वहीं संविदा पर रसोइया था।

रंजीत की मौत के बाद घर पर मौजूद परिवार व गांव के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें