कोतवाली के चांदेराई गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चांदेराई निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार मजदूरी करता था। उसका आए दिन दो माह की गर्भवती पत्नी से किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ करती थी। शुक्रवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। यह बात अजय को नागवार गुजरी। उसने कमरे में रस्सी का फंदा गले में डालकर लटक गया।
परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद उसके कमरे में गए तो देखा कि अजय का शव फंदे पर लटका था। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर पत्नी भी मायके से आ गई। पुलिस ने पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।