फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुहर्रम के जुलूस में हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

Tue, 08 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां गांव में मुहर्रम जुलूस में हुए मामूली विवाद को लेकर सोमवार सुबह दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। शिकायत पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैयदसरावां गांव की साबरा बेगम ने बताया कि रविवार शाम मोहर्रम के ताजिया जुलूस में पड़ोसी युवक से उसके बेटे हशमत की कहासुनी हो गई थी। साबरा के मुताबिक इसी बात को लेकर सोमवार सुबह आरोपी अपने करीब 30 दोस्तों के साथ लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर लेकर उसके घर पर चढ़ आया।
आरोप है कि घर के अंदर रखी वाशिंग मशीन, पंखा व दरवाजा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं की पिटाई की। शोरगुल सुन ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी हमलावर उसके बेटे हशमत को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक अन्य घटना में सैयद सरावां गांव की ही नसरीन बेगम ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस में हशमत से हुए विवाद में उनके बेटे हमजा ने बीच-बचाव कर किया था। इससे नाराज युवकों ने सोमवार सुबह गाली गलौज कर हमजा को डंडे से पीट दिया। नसरीन ने भी कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें