फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूशुल्क वृद्धि के विरोध में कार्य बहिष्कार पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
Advocates were on boycott in protest against fee hike - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में नकल व प्रश्नोत्तर की फीस में अचानक दस गुना इजाफा किए जाने के विरोध में अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शुल्क वापस लेने की मांग की। इधर, मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले कचहरी में धरना दे रहे वकीलों के सर्मथन में सिराथू के अधिवक्ता भी साथ आ गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सिराथू तहसील के अधिवक्ताओं ने भी कार्य बहिष्कार कर एसडीएम प्रखर उत्तम को ज्ञापन सौंपा।
कोर्ट फीस बढ़ाए जाने के विरोध में कचहरी के अधिवक्ता पिछले एक सप्ताह से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि कोरोना के कारण लोग वैसे ही परेशान चल रहे हैं।
इस बीच कचहरी में प्रश्नोत्तर शुल्क व नकल फीस में दस गुना वृद्धि कर दी गई। बुधवार को भी माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी व महामंत्री तुषार तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की इस मुहिम को सिराथू तहसील अधिवक्ता संघ का भी समर्थन मिला है। संघ के अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम सिराथू प्रखर उत्तम को ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि वादी व प्रतिवादी के मुकदमे की जानकारी के लिए दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र में लगने वाले टिकट का मूल्य पहले से 10 गुना बढ़ाने पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर तहसील के वकीलों ने भी उनका समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है।

Advocates were on boycott in protest against fee hike- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें