फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का काम करा रही संस्था के इलेक्ट्रिशियन की रोलर से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के जलालपुर बोरियो गांव के समीप रेलवे का काम करा रही एक कंपनी का कर्मचारी रोलर की मरम्मत के दौरान हादसे का शिकार हो गया। कंपनी के इलेक्ट्रिशियन की रोलर के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जलालपुर बोरियो स्थित रेलवे गेट संख्या 11 के पास लाइन चौड़ीकरण सहित अन्य काम चल रहे हैं। यह काम जीएमआर कंपनी करा रही है।
कंपनी ने यहां अपना प्लांट भी लगाया है। यहां पर उसके तमाम कर्मचारी रहते हैं। काम के दौरान ही बुधवार को एक रोलर अचानक खराब हो गया। इसकी मरम्मत के लिए कंपनी में काम करने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ग्राम टकरा सजौली निवासी इलेक्ट्रिशियन महबूब आलम (40) को बुलाया गया।
जिस रोलर को महबूब सही कर रहा था, ठीक उसी के पीछे कंपनी का दूसरा रोलर भी खड़ा था। जिस रोलर को महबूब सही कर रहा था वह स्टार्ट होकर पीछे जाने लगा। इसी दौरान महबूब रोलर के पीछे गिर गया और दोनों रोलरों के बीच में आकर पिस गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी महबूब के घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजन अगर रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें