फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कचहरी के अधिवक्ता आज चुनेंगे संगठन का मुखिया

विज्ञापन
Advocates of the district court will choose the head of the organization today - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर महीनों से चल रही गहमागहमी थम गई। शुक्रवार को कचहरी स्थित लाइब्रेरी हाल में मतदान होगा। मतदान के लिए आने वाले वकीलों को यूनिफार्म और अधिवक्ता पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मतदान का परिणाम शनिवार को आएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 779 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए मनुदेव त्रिपाठी, रमेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार जायसवाल, शिवकुमार पांडेय चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा महामंत्री पद के लिए अजय पांडेय, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल जी शुक्ला, तुषार तिवारी उर्फ मोनू, पुरुषोत्तम लाल ने दावेदारी कर रखी है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पांडेय व विजय सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर अनुभव वाले)के लिए दो, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव वाले) चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए दो लोगों के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक मतदान सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना शनिवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगा मतदान
चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह के मुताबिक निष्पक्ष चुनाव के लिए इस बार सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। जिससे किसी तरह के गड़बड़ी की संभावना नहीं रहे। मतगणना परिणाम के बाद न्यायालय परिसर में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें