अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने सोमवार को कड़ा स्थित मां शीतला धाम पहुंचकर दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी राजेश कुमार व एएसपी राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्रि पर्व और विशेष अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से कराए जा रहे हैं।