फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रामलीला में हुआ रावण और राम जन्म का मंचन

Tue, 23 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी में रामलीला के दूसरे दिन रविवार को रावण जन्म और राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। लीला में दिखाया गया कि लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म हुआ और तीनों ने घोर तपस्या कर ब्रह्मा, विष्णु व महेश से वरदान मांगा। कुंभकर्ण की नियत भांपकर भगवान ने मां सरस्वती को उसकी बुद्धि विचलित करने भेजा, जिसके चलते उसने इंद्रासन की जगह निद्रासन मांग लिया। इससे रावण दुखी हुआ और विनती करने पर भगवान ने उसे छह माह में एक दिन जागने का वरदान दिया। इस मौके पर रामलीला कमेटी पदाधिकारी और तमाम दर्शन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें