फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने बीवी की हत्या कर फंदे पर लटका दी लाश

विज्ञापन
Addicts killed wife and hanged her body - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नशेड़ी ने बीवी की हत्या कर फंदे पर लटका दी लाश
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का मामला
एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। इलाके के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक नशेड़ी ने बीवी की हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के रछपालपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन सरिता सिंह (34) का विवाह फरवरी 2008 में जगन्नाथपुर के सिवेंद्र सिंह से की थी। पीड़ित की मानें तो उसका बहनोई नशे का भी आदी है। आए दिन नशे में टल्ली होने के बाद वह सरिता की पिटाई करता था। उसे मायके भी नहीं जाने देता था। इसे लेकर कई बार रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने आरोपी को समझाया। पर उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। बताया कि कि शुक्रवार सुबह उसकी बहन की गला घोट या पीटकर हत्या कर दी। फिर हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले रोते-बिलखते हुए जगन्नाथपुर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसने हत्या की या महिला ने फांसी लगाकर जान दी ? ेयह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें