फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू, शराब और खनन माफिया पर की जाए कार्रवाई: चंद्रिका

विज्ञापन
Action should be taken on land, liquor and mining mafia: Chandrika - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भू, शराब और खनन माफिया पर की जाए कार्रवाई: चंद्रिका
विज्ञापन

जनपद के प्रभारी मंत्री ने शनिवार को बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की
मंझनपुर। प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। भू, शराब और खनन माफिया की पहचान कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। जनवरी के अंत तक आयुष्मान भारत योजना के चयनित परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी करने, गो आश्रय स्थलों में आवारा पशुओं के उचित संरक्षण के साथ ही संचालित योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि योजनाओं से अपात्र लाभान्वित नहीं होने पाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित सभी परिवारों को माह के अंत तक अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ खाद्य वितरण कराने के लिए कहा। गांवों में शिविर लगाकर किसान योजना के पात्र किसानों को लाभान्वित कराएं। प्रभारी मंत्री ने गुणवत्ता के साथ समय से सड़क निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। विद्युत बिलों की शिकायत को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के साथ खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय पर दुरुस्त कराने का निर्देश एसई विद्युत को दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने भू-माफियाओं, शराब माफियाओं एवं खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अभिनंदन, सीडीओ इंद्रसेन सिंह समेत सभी अफसरों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फपप्पू पटेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें