फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

करारी और कोखराज कोतवाली इलाके में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी और कोखराज कोतवाली इलाके में 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ज्योतिषी समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के गढ़हीपर मोहल्ले का बल्ले पुत्र स्वर्गीय वकील पेशे से चालक था। शुक्रवार रात वह पड़ोसी अफरोज (28) पुत्र मोहर्रम अली के साथ विक्रम लेकर भरवारी जा रहा था। मुकीमपुर के समीप कोहरे के कारण सामने आए ट्रक से विक्रम की भिड़ंत हो गई। इससे अफरोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बल्ले घायल हो गया। उसे मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफरोज की मौत के बाद से परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। ऐसे ही कोखराज के असद उल्लागंज की अंशू देवी (27) पत्नी उपाध्याय सरोज शनिवार सुबह अपने देवर सुमित, बेटे आदित्य (7) व तीन माह की बेटी चांदनी के साथ प्रयागराज मायके जा रही थी। बाइक सुमित चला रहा था। मितवापुर के समीप पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंशू देवी की मौके पर ही सांसें थम गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर मंझनपुर निवासी राम सियासन शास्त्री ज्योतिषी हैं। सुबह वह प्रयागराज जा रहे थे। रोही बाईपास के समीप कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शास्त्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें