संदीपनघाट थाने में धरना देते वीएचपी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता, संवाद
संदीपनघाट कोतवाली में 12 दिन पहले अगवा किशोरी का मेडिकल न कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराए बिना परिजनों को सौंपने का आरोप लगाकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
आरोप है कि मामले में पुलिस ने 27 फरवरी को केवल जाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने 28 फरवरी को आरोपी युवक के साथ किशोरी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बरामद कर लिया। इसके बाद एक मार्च को आरोपी जाकिर को जेल भेज दिया गया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराए बिना और कोर्ट में बयान दर्ज कराए बिना उसे परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज किशोरी का प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद आवश्यकता पड़ने पर किशोरी का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।