फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटे की मौत पर लगाया हत्या का आरोप, कब्र से निकलवाया शव

Mon, 20 Mar 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के पेरई गांव में दो माह पहले संदिग्ध हालत में हुई ऑटो चालक की मौत मामले में मृतक की मां ने बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के मां की मांग और डीएम के निर्देश पर रविवार को उसका शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पेरई गांव निवासी तारा सिंह का बेटा शिवम (22) आटो चालक था। 14 जनवरी की रात शिवम की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। दो दिन बाद मां तारा देवी ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायती पत्र में बताया कि आटो चालक शिवम को उसका साथी साथ लेकर गया था। इस बीच उसने शिवम को जहर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। रविवार को पुलिस टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार चायल मोबीन अहमद ने कब्र खोदवाकर शव को कब्र निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें