फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
Accused of killing tractor driver
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के रानीपुर डूंडीबाग में ट्रैक्टर चालक शिवम के पिता ने बेटी की गर्दन मरोड़ कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक शिवम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रानीपुर डूंड़ी बाग निवासी भैरव प्रसाद का बेटा शिवम (20) ट्रैक्टर चालक था। 15 जुलाई को वह नरवा बैरमपुर की ओर गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह गांव के समीप मरणासन्न हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में शिवम के पिता भैरव प्रसाद ने गांव के अशोक रैदास, उसकी बेटी अर्चना, लवलेश व रामप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी। भैरव प्रसाद का कहना है आरोपियों ने उसके बेटे को पीटने के बाद गर्दन मरोड़ दी।
जिसमें इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। चर्चा रही कि घटना प्रेम प्रसंग के शक में अंजाम दी गई है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर रोशनलाल का कहना भैरव प्रसाद का कहना है उसने मारपीट होते देखा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें