थोन गांव के मृतक टोनी यादव की फाइल फोटो
- फोटो : KAUSHAMBI
पइंसा कोतवाली के थोन गांव का टोनी यादव (30) गुरु पूर्णिमा के दिन फतेहपुर जिले के किशुनपुर गया था। वहां सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोग टोनी को प्रयागराज के अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान टोनी ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।