यह है मामला
बलिया जिले के नगरा कोतवाली के चचया गांव की चंदा सिंह (35) की शादी मऊ जिले के हलदलपुर कोतवाली इलाके के बिलौछा निवासी दुर्गेश सिंह के साथ हुई थी। चंदा की दो बेटियां सृष्टि व वर्षा हैं। करीब आठ साल पहले दुर्गेश की मौत हो गई। इस दौरान मऊ जिले के जोगापुर पीएचसी में नियुक्त 108 एंबुलेस के चालक मो. आरिफ से चंदा की मुलाकात हुई।
आरिफ महेवाघाट कोतवाली के मिरदहन का पुरवा गांव का रहने वाला है। आरिफ ने खुद को हिंदू बताया और चंदा को उसके बच्चों सहित गांव ले गया। कुछ दिन बाद वहां से उन्हें पश्चिमशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा गांव में किराए का कमरा लेकर रखा। आरिफ मिर्जापुर के गोरसंडी पीएचसी में बतौर एंबुलेंस चालक कार्यरत है। आरोप है कि पांच दिन पहले आरिफ चंदा को अपने साथ इलाज कराने के बहाने मिर्जापुर ले गया और मंगलवार देर रात हत्या कर शव अषाढ़ा में छोड़कर भाग निकला।