फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी जाठी निवासी ननकुल।
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव में किशोरी से दुराचार के बाद उसे जबरन साथ ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई का आरोप है कि 25 सितंबर को ननकुल पुत्र चैतू घर के पीछे झाड़ियों में था। नाबालिग बहन भी उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। जब शोर मचाया तो आरोपी बहन को अपने साथ भगा ले गया।
इस बात की शिकायत करने वह आरोपी के घर गया तो उसके मां-पिता, पत्नी और अन्य लोग गालीगलौज करने लगे और धमकी दी कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को 27 सितंबर को बरामद कर लिया। अदालत में बयान के आधार पर एसएसआई भोला नाथ यादव, आरक्षी सचिन, उमेश व प्रशांत ने आरोपी ननकुल को जाल बिछा कर जाठी किलनहाई नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें