फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
मंगलवार को सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर हाईवे पर बाइक से जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



सैनी क्ष्ेात्र के मेड़ीपुर निवासी नागेंद्र कुमार (22) पुत्र देशराज अपने दोस्त विजय शंकर (24) पुत्र बच्ची लाल पाल के साथ बाइक से शीतलपुर जा रहे थे। हादसा तकरीबन 12 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही ये लोग गुलामीपुर के गोरियो मोड़ के पास पहुंचे। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही नागेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि साथी विजय शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक समेत भाग निकला। स्थानीय लोगोें की मदद से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें