फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के पीटने पर छात्र ने की जान देने की कोशिश

Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के एक नामी शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य की पिटाई से क्षुब्ध एक छात्र ने ट्रक के आगे कूद कर जान देने पर अड़ा रहा। उसके इस कदम से शिक्षण संस्थान में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के विजयीपुर गांव का एक लड़का कोखराज क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में हाई स्कूल का छात्र है। सोमवार दोपहर का है। लोगों का कहना है कि कालेज में प्रधानाचार्य ने किसी बात से खिन्न होकर छात्र दीपक को पीट दिया था। प्रधानाचार्य का रवैया छात्र को इतना अधिक नागवार लगा कि वह आग बबूला होकर हाईवे पर जान देने के लिए जा पहुंचा। वह बार-बार यही निकल रहा था कि उसे अकारण क्यों प्रताड़ित किया गया। छात्र को मनाने के लिए कालेज के छात्र एवं शिक्षक भी हाईवे पर पहुंच गए। हाईवे पर तकरीबन आधा घंटे तक भीड़ जमा रही। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा खेद जताए जाने के बाद छात्र ने आत्महत्या करने की जिद छोड़ दी। इसके बाद कालेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें