फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वन दरोगा सहित छह घायल

Sun, 21 Oct 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। सड़क हादसों में एक वन दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के टिकरी उपरहार निवासी प्रदीप राजपूत पुत्र गुलाब सिंह वन विभाग में दरोगा के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी सरायअकिल इलाके में है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह अपने साथी राजा के साथ सरायअकिल से घर लौट रहे थे। मंदर मोड़ के समीप सामने से आई बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर फतेहपुर सहावपुर निवासी राधेश्याम व विपिन सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को प्रयागराज (इलाहाबाद) के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसी तरह पिपरी के रेही गांव का सूरज कुमार अपने साथी वीरू के साथ तिल्हापुर मोड़ गया था। लौटते वक्त बूंदा गांव के समीप सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें