फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने नौ महिलाओं के गले से पार की सोने की चेन

Sun, 21 Oct 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल/कोखराज/कड़ा। दशहरे पर मेले के दौरान शुक्रवार और शनिवार को उचक्कों ने नौ महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। घटना सरायअकिल व भरवारी कस्बे में हुई। सरायअकिल पुलिस ने शक पर एक महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जिले के सभी प्रमुख कस्बों में शुक्रवार को दशहरा पर मेला लगा हुआ था। सरायअकिल में चरवा के उदारपुर गांव की ऊषा देवी पत्नी राजेंद्र, सल्लाहपुर की रीना पत्नी मैकूलाल, पाली की संतोषी देवी पत्नी मदन अग्रहरी, बसुहार की आरती पत्नी मिथुन व मीना पत्नी अशोक आदि भी मेला देखने गई थीं। मेले में उचक्कों ने सभी महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दी। इसी तरह भरवारी के मेले में कस्बे की शकुंतला देवी व उसकी बहू निशा आदि के गले से चेन उड़ा दी गई। इसके अलावा दारानगर के ऐतिहासिक मेले में भी मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ला निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी पत्नी ओमप्रकाश के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें