फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Wed, 01 Aug 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसपर सवार प्रतियोगी छात्र घायल हो गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।इलाहाबाद के राजरूपपुर मोहल्ले का विशाल (26) पुत्र मंजीत कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार सुबह वह पश्चिमशरीरा गया था। दोपहर में लौटते वक्त अमीनपुर संवरो गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे विशाल घायल हो गया। जानकारी पर रिश्तेदारों ने उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांस थम गई। इससे पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े।
विज्ञापन


करारी निवासी मुनीस रैदास मंगलवार शाम अपनी बीवी मनोरमा के साथ किसी काम से इलाहाबाद जा रहा था। पिंडरा गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर पश्चिमशरीरा निवासी असफाक सवार था। टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक मनोरमा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें