फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बालक को रौंदा, हालत नाजुक

Sun, 03 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खेलते समय कार की चपेट में आने से अजुहा कस्बे का 7 वर्षीय बालक जख्मी हो गया। दुर्घटना में घायल बालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी होने से घर-परिवार के लोगों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा निवासी मदारी का सात वर्षीय बेटा हरेंद्र कुमार रविवार की सुबह करीब 9 बजे घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह जख्मी हो गया। बताया जाता है कि कार उसे रौंदते हुए निकल गई। उधर, कार की चपेट में आने से खून से लथपथ पड़े बच्चे को देख आसपास रहे लोगों के होश उड़ गए।

चीखते-चिल्लाते मोहल्ले के लोग और परिजन दौड़े। हालांकि लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही कार चालक भाग निकला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाकर बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें