फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : जनरथ बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, देर रात हुआ हादसा

Wed, 14 Aug 2024 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

पंतरवा गांव निवासी गौतम (22) पुत्र चंद्रशेखर बुधवार दोपहर बाइक से सल्लाहपुर बाजार गया था। चौकी के समीप सड़क किनारे बाइक रोक कर खड़ा हो गया। इसी बीच प्रयागराज की तरफ से झांसी जा रही तेज रफ्तार जनरथ बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर चौकी के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार जनरथ बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

पंतरवा गांव निवासी गौतम (22) पुत्र चंद्रशेखर बुधवार दोपहर बाइक से सल्लाहपुर बाजार गया था। चौकी के समीप सड़क किनारे बाइक रोक कर खड़ा हो गया। इसी बीच प्रयागराज की तरफ से झांसी जा रही तेज रफ्तार जनरथ बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें