फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमदुआ में फंदे से लटका मिला युवक

Sun, 26 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी के जमदुआ गांव में एक युवक का घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जमदुआ गांव निवासी राहुल (20) पुत्र भूलन दिवाकर ने शनिवार को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले राहुल का पैर टूट गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
चोट के कारण वह कोई काम नहीं कर पा रहा था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। परिजनों के अनुसार इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। -शिवांक सिंह,सीओ

Next
AU ऐप में पढ़ें