फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आयुष चिकित्सालय में समय से नहीं पहुंचे डॉक्टर

Sun, 26 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू के आयुष अस्पताल में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद 
विज्ञापन
आयुष चिकित्सालय में डॉक्टर निर्धारित समय से नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक और यूनानी की पर्याप्त दवाओं की कमी होने से मरीज को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को टीम की पड़ताल के दौरान डॉक्टर की कुर्सी खाली मिली और इलाज के लिए पहुंचे लोग बैठे मिले। सिराथू कस्बे में 50 बेड एकीकृत आयुष चिकित्सालय में होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक, योगा, फिजियोथैरेपी से उपचार पद्धति की व्यवस्था के साथ पंचकर्मा, क्षारसूत्र व पैथोलॉजी की सुविधा है। उपचार के लिए अधीक्षक सहित छह अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति है। ओपीडी में प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इलाज कराने पहुंचे बंबू पुर गांव के मूलचंद्र, अफजलपुर वारी गांव के देवी दयाल चौरसिया, सिराथू कस्बे बगीस इंतजार में बैठे मिले। अधीक्षक डॉ. हरसुल गौतम ने कहा कि अस्पताल में दवा आपूर्ति की जिम्मेदारी आयुष मिशन की है। कई बार डिमांड भेजी गई है। नियुक्त डॉक्टर समय पर पहुंचते हैं कभी-कभार आवश्यक कार्य होने से कुछ देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें