फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एटीएम से रुपये निकालते ही युवक पर हमला, सीसीटीवी में घटना कैद

Sun, 15 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालकर बाहर निकलते ही एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक निजामपुर पुरैनी गांव निवासी दीपक पटेल पुत्र माल बाबू के मुताबिक 11 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे वह एटीएम से रुपये निकालकर बाहर निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही गोलू अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंच गया और गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।
थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि गोलू समेत पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके घरों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें