संदीपनघाट क्षेत्र के गंगसरी गांव में बृहस्पतिवार रात दीवार फांद कर घर में घुसने वाला युवक सुबह उलाहना देने पर तमंचे से फायरिंग कर भाग निकला। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
गंगसरी गांव निवासी इरशाद अहमद पुत्र अनीस अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया। आहट सुनकर इरशाद की नींद खुल गई। उसने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। सुबह आरोपी को उलाहना देने पर आरोपी ने गालीगलौज कर तमंचे से फायर कर दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।