पूरब शरीरा के मजरा रतन का डेरा के रोते-बिलखते मंजीत के पीड़ित परिजन। संवाद
पूरब शरीरा कस्बे के रतन का डेरा मजरे में शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलने से वह ताला में समा गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो युवक का शव तालाब में उतराता मिला।
किसान अमृतलाल का सबसे छोटा पुत्र मंजीत कुमार रविवार शाम तालाब की ओर गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान तालाब में उसका शव उतराता दिखाई पड़ा। सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर कर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंजीत तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी बैकुण्ठ नाथ पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश तालाब में डूबने का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
पूरब शरीरा के मजरा रतन का डेरा के रोते-बिलखते मंजीत के पीड़ित परिजन। संवाद