फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खेत से चारा लेने गई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम रेलवे लाइन किनारे एक महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैयद सरावां गांव के मजरा मिरकुंडी निवासी मजदूर सियानंद ने बताया कि शनिवार दोपहर उनकी पत्नी सुनीता देवी (56) मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं। रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें