पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जयंती का पूरा गांव में शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने से एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि ठंड लगने से मासूम की मौत हुई है। जयंतीपुर गांव निवासी कमल यादव के मुताबिक, उनके दो वर्षीय पुत्र की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी बच्चे ने दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।