फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, उलाहना देने पर परिजनों को पीटा

Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वालों ने युवक के घर जाकर उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी अपने कमरे में सो रही थी। इस दाैरान लौगावां गांव का हसनैन दीवार फांदकर घर में घुस गया। उसनेे मुंह दबाकर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटी किशोरी ने शोर मचाया तो युवक धमकाते हुए भाग निकला।
किशोरी ने आपबीती सुनाई तो परिजनों ने युवक के घर जाकर उलाहना दिया। इस पर हसनैन उसकी मां व परिवार के इस्माइल, हाशमी, उस्मान व इसराइल अली ने किशोरी के परिजनों को पीट दिया। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें