फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिपरमेंट का टैंक फटने से झुलसे व्यक्ति की अस्पताल में मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के गोसयलमपुर गांव में चार दिन पहले पिपरमेंट टैंक फटने से झुलसे व्यक्ति की दिल्ली में मौत हो गई। वहीं, पत्नी-बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गोसयलमपुर गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (55) ने पिपरमेंट का तेल निकालने के लिए टैंक लगा रखा था। 17 जून को वह पिपरमेंट का तेल निकालने के लिए टैंक के नीचे आग जलाए हुए था। शाम करीब छह बजे अचानक टैंक फट गया। टैंक का खौलता हुआ पानी पड़ने से संतोष, उसकी पत्नी सुभद्रा देवी और बेटा राजन गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने तीनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। स्थिति चिंताजनक होते देख संतोष को दो दिन बाद दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, शनिवार भोर इलाज के दौरान संतोष की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें