कोतवाली के खूझा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने इस तरह का आत्मघाती कदम क्यों उठाया? फिलहाल नहीं पता चल सका है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शनिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खूझा गांव निवासी पहलवान का 22 वर्षीय बेटा छोटू मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। 31 मई को बरात होने के कारण चार दिन पहले ही छोटू मुंबई से घर आ गया था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को गांव से फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र में एक बरात में शामिल होने गया था। आधी रात को बरात से लौटने के बाद
उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह फांसी पर लटकती लाश देख परिजनों की चीखें निकल गईं। युवक ने फांसी लगाकर जान क्यों दी? इस बाबत परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत पइंसा कोतवाल रमेश चंद्र ने जानकारी से इनकार किया है।