फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर जंगल में छोड़ने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर जंगल में छोड़ने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, राला गांव निवासी शाहीन बानो ने बताया कि उसका निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व गुलफाम से हुआ था। वह वर्तमान में आठ माह की गर्भवती है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति गुलफाम, ससुर मतीन, दादा लालू, चाचा गुल्लू और शहनवाज दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी।
पीड़िता के अनुसार 22 दिसंबर की रात आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने पर ससुरालीजन उसे नौढ़िया के जंगल में ले जाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ आए। कुछ देर बाद होश आने पर पीड़िता ने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन

पुलिस की सहायता से वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मायके वालों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें