फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला अस्पताल में पहली बार बनेगी लैक्टेटिंग मिल्क यूनिट

Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एलएमयू वार्ड परिसर में खड़े प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह व उनके साथ अन्य डॉक्टर। स्रोत: स्वय
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहली बार लैक्टेटिंग मिल्क यूनिट (एलएमयू) की स्थापना हो रही है। इसके बाद से नवजात शिशुओं, विशेषकर समय से पहले जन्मे (प्रीमैच्योर) और बीमार बच्चों को सुरक्षित रूप से मां का दूध उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

एलएमयू के लिए अस्पताल में विशेष वार्ड बनकर तैयार हो चुका है और कुछ आवश्यक उपकरण पहुंच चुके हैं। जबकि शेष उपकरण जल्द आने की संभावना है। अब तक जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध न होने के कारण गंभीर नवजात शिशुओं को प्रयागराज और अन्य बड़े जिलों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था।

मातृ दूध से संक्रमण से मिलेगा बचाव

बाल रोग विशेषज्ञ रंजीत कुमार निर्मल बताते हैं कि, मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसमें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ एंटीबॉडी भी होती हैं, जो बच्चों को डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रमणों से बचाने में मदद करती हैं। खासतौर पर असमय जन्मे बच्चों के लिए यह अधिक लाभकारी होता है। साथ ही माताओं को सही स्तनपान तकनीक की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इच्छुक महिलाएं दान कर सकेंगी अपना दूध

अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली कई माताओं के स्तन से कई बार पर्याप्त दूध नहीं निकल पाता, जिससे नवजात शिशु को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बाहर का दूध पिलाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। एलएमयू यूनिट के शुरू होने पर इच्छुक महिलाएं अपना दूध डोनेट भी कर सकेंगी। इस डोनेटेड दूध को सुरक्षित तरीके से संग्रहित कर जरूरतमंद नवजातों को दिया जाएगा।
जिला अस्पताल में लैक्टेटिंग मिल्क यूनिट के लिए वार्ड तैयार हो चुका है। कुछ जरूरी उपकरण प्राप्त हो गए हैं और शेष उपकरण भी जल्द उपलब्ध हो जाएंगे। यह व्यवस्था जिले में पहली बार शुरू हो रही है, जिससे नवजात शिशुओं, विशेषकर प्रीमैच्योर बच्चों के उपचार में काफी मदद मिलेगी। -डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें