फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेटी के लिए रिश्ता देखकर गांव लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Mon, 27 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शंभू, फाइल फोटो।
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक बेटी के लिए रिश्ता देखकर घर लौट रहा था। हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नारा गांव के मजरा महंदापुर निवासी शंभू सोनकर (38) शनिवार की शाम बाइक से अपने भाई राहुल के साथ बेटी के लिए रिश्ता देखने सैनी गया था। रिश्ता देखने के बाद भाई राहुल सिराथू स्टेशन पर उतर गया। उसे किसी काम से कानपुर जाना था।
शंभू रात करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कैमा के पास एक निजी विद्यालय के निकट पहुंचा, अचानक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शंभू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वाले ने उसे सीएचसी सिराथू पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसआरएन पहुंचते ही शंभू की मौत हो गई। शंभू की मौत के बाद पत्नी समेत पुत्री सावित्री, संध्या व पुत्र अभिषेक और हंस लाल का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें