फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से सिराथू में 10 विद्युत के खंभे टूटे, 200 घरों में अंधेरा

Fri, 17 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू के धाता रोड में गिरा विद्युत पोल।  संवाद
विज्ञापन
कस्बे के धाता रोड पर बेकाबू डंपर की टक्कर से 10 बिजली के खंभे टूट गए जिससे आंबेडकर नगर वार्ड के करीब 200 घरों में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं जिससे अक्सर खंभे टूटने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक कंटेनर की टक्कर से एक खंभा टूट गया था जिससे लगभग 50 घरों की बिजली बाधित रही। बुधवार को मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल हुई ही थी कि रात 10 बजे एक और डंपर खंभे से टकरा गया। ऐसे में 10 खंभे और केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई, पर वार्ड के 200 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत, गर्मी व मच्छरों की परेशानी और मोबाइल चार्जिंग की समस्या झेलनी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष मौर्य ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों की जगह नए खंभे लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। वहीं, डंपर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने बाजार क्षेत्र से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र केसरवानी ने बताया कि रात में तेज गति से निकलने वाले ओवरलोड वाहनों से बिजली के खंभाें के टूटने और मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें